फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: पेट्रोल पंप के सेल्समैन की जेब काटी, ट्रक चालकों के मोबाइल चोरी

Tue, 27 Jun 2023 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औंग। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर गोधरौली गांव स्थित कृष्णा पेट्रोलियम में सोमवार की रात नकाबपोश शातिरों ने चोरी की घटनाओं को अंंजाम दिया। पंप के सेल्समैन की जेब काट साढ़े 20 हजार और तीन ट्रकों चालकों के मोबाइल पार कर दिए। सीसीटीवी फुटेज में तीन युवक दिखाई दिए हैं। पुलिस फुटेज खंगाल शातिर को खोजने में जुटी है।
कृष्णा पेट्रोलियम में रात के समय सेल्समैन संजय, मोनू, रोशन यादव ड्यूटी पर थे। करीब रात तीन बजे पंप में मशीनों के पास तीनों सो रहे थे। सेल्समैन रोशन यादव की जेब कटी थी। उसकी जेब से पंप की बिक्री का 20 हजार पांच सौ रुपया गायब था। तीन शातिरों ने कैमरे में घटना को अंजाम देते दिखे हैं। इस दौरान पंप में खड़े ट्रक के तीन चालकों ने मोबाइल चोरी का हल्ला मचाया।
विज्ञापन

चालकों ने बताया कि उनके रात को किसी ट्रक के अंदर से मोबाइल चोरी किए हैं। पुलिस ने पंप के सीसीटीवी कैमरे की जांच की। फुटेज में एक शातिर करीब रात साढ़े तीन बजे हाथ में थैला लेकर पंप पहुंचता है। वह थैला रखकर रेकी करता दिखा है। कुछ देर बाद थैला रखकर शर्ट उतार देता है। काली बनियान पहने दिखता है। दूसरा शातिर लाल बनियान में पंप पहुंचता है। तीसरा चेहरे पर मास्क लगाए और टीशर्ट जींस में पहुंचता है। वह रोशन यादव की जेब काटकर चोरी करते दिखाई देता है। करीब 10 साल पहले इसी पंप में हत्या कर डकैती डाली गई थी।
विज्ञापन

डकैती में रावतपुर के मैनेजर राकेश शुक्ला की हत्या हुई थी। ओरिया खेड़ा गांव के कल्लू यादव की बंदूक डकैत ले गए थे। घटना का खुलासा पुलिस नहीं कर सकी। तीन बार पहले भी लूट की घटनाएं हो चुकी हैं।थानाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने बताया जांच की जा रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें