फतेहपुर। कोर्ट के आदेश पर चांदपुर पुलिस ने किशोरी के अपहरण की महिला समेत पांच लोगों के खिलाफ सोमवार को प्राथमिकी दर्ज की है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के पिता ने बताया कि उसकी पुत्री छोटे भाई के साथ गांव में रहती थी। उसकी 17 वर्षीय पुत्री को थाना क्षेत्र के कछेउरा गांव निवासी मंटू बहलाकर 10 अक्तूबर 2024 को ले गया है। गांव निवासी शीलू व कानपुर के साढ़ थाना क्षेत्र के मेहरौली गांव निवासी परशुराम और उसकी पत्नी आशा ने पुत्री को ले जाने में सहयोग किया था। पुलिस के सुनवाई नहीं करने पर कोर्ट की शरण ली। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर किशोरी की तलाश की जा रही है। संवाद