फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: कम प्रतिरोधक क्षमता वालों को डेंगू होने का खतरा अधिक

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। यह मौसम डेंगू के लिहाज से अति संवेदनशील है। अगस्त माह में ही 24 डेंगू के मरीज मिल चुके हैं। हर बीमारी की तरह डेंगू के मामले में भी बचाव और समय रहते उपचार के लिए लक्षणों की पहचान जरूरी है।
विज्ञापन

विशेषज्ञों का कहना है कि बच्चे, बुजुर्ग और किसी बीमारी से कमजोर प्रतिरोधक क्षमता वालों को बिना बुखार के भी डेंगू हो सकता है। ऐसे मामलों में थकान और शरीर में दर्द होता है। रोगी का ब्लड प्रेशर कम हो जाता है। सांसें तेज चलने लगती हैं। मधुमेह रोगियों का शुगर लेवल बढ़ जाता है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव रंजन गिरि का कहना है कि डेंगू समेत कई मच्छर जनित बीमारियों से बचाव का सबसे बेहतर उपाय मच्छर जन्य परिस्थितियां ही पैदा न होने देना है। इसके लिए घरों के आसपास मच्छर जनित स्रोत नष्ट कर दें और लोगों को जागरूक करें। डेंगू के लक्षण आने पर चिकित्सक से परामर्श लेने में देरी न करें। कहा संतुलित और पौष्टिक आहार लें और नियमित अंतराल पर पानी और अन्य पेय पदार्थ पीते रहें। डेंगू के मामले में सावधान रहने की जरूरत है। समय से उपचार न होने पर स्थिति बिगड़ सकती है। जिला अस्पताल में 24 घंटे डेंगू जांच की सुविधा उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामान्य डेंगू के लक्षण
- तेज बुखार
- शरीर में तेज दर्द
- उल्टियां
- शरीर पर चकत्ते
- कमजोरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें