फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: परिणाम से पहले युवाओं में कॅरिअर को लेकर जुनून

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (यूपी बोर्ड), केंद्रीय माध्यमिक बोर्ड (सीबीएसई)समेत अन्य बोर्ड से 12वीं की परीक्षा देने वाले छात्रों में परीक्षा के परिणाम से पहले अपने कॅरिअर को लेकर जुनून देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

छात्र अपने परिणामों को लेकर निश्चिंत हैं। उन्हें यकीन है कि वे अच्छे नंबरों से पास होंगे। ऐसे में वह अपनी-अपनी रुचि के अनुसार कॅरिअर चुनेंगे। छात्रों ने बताया कि वह इंजीनियर, डॉक्टर व यूपीएससी की तैयारी करेंगे। कुछ आईटी सेक्टर मेंं हाथ आजमाने वाले हैं। जनपद में यूपी बोर्ड के 409 व सीबीएसई के 25 विद्यालय हैं।
क्या बोले युवा
फोटो-14- राममिलन
- खागा क्षेत्र के गांव बरौलिया नरैनी निवासी राममिलन ने बताया कि वह पूरे विश्वास के साथ कह सकते हैं कि अच्छे अंकों के साथ पास होंगे। वे इंजीनियरिंग के क्षेत्र में अपना कॅरिअर बनाएंगे। उन्होंने इंजीनियरिंग के लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


- गाजीपुर के अंकित ने बताया कि उनका सपना डॉक्टर बनना है। उन्हें उम्मीद ही नहीं पूरा विश्वास है कि परीक्षा परिणाम में 80 प्रतिशत से ज्यादा अंक होंगे। डॉक्टर बनने के लिए अभी से नीट की तैयारी शुरू कर दी है। कानपुर, लखनऊ व प्रयागराज में नीट की अच्छी कोचिंग की तलाश भी शुरू कर दी है।

- बिंदकी निवासी समृद्धि तिवारी अपनी तैयारियों को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त हैं। उन्होंने अपना कॅरिअर की दिशा भी तय कर ली है। उनका कहना है कि 12वीं में 90 प्रतिशत अंक मिलेंगे। बचपन से आईएएस बनने का सपना है। उसी को ध्यान में रखकर आगे की पढ़ाई जारी है। यूपीएससी में चयनित होकर देश सेवा के साथ अपने माता-पिता का नाम रोशन करना ही लक्ष्य है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें