फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: रोडवेज बसों में टूटी सीटों और शीशों से यात्री परेशान

Wed, 24 May 2023 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहपुर। बेहतर सेवा देने का दावा करने वाली रोडवेज बसों का जिले में बुरा हाल है। बसों में यात्रियों को सुविधाओं की कमी है। बसों में टूटी सीटों और टूटे शीशे के कारण ऐसी भीषण गर्मी में यात्री परेशान हैं। बस में सफर करने वाले यात्री किराया तो भरपूर दे रहे हैं, लेकिन सुविधाओं से वंचित हैं। यात्रियों को डिपो से मार्ग पर लेकर जाने वाली कई बसों के हालात बहुत खराब है। बसों से सीटें तक गायब हैं। टूटे शीशों के बीच सफर करना और मुश्किल हो जाता है। गर्म हवाओं से यात्री हलाकान हो रहे हैं।
रोडवेज का सफर यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। दोपहर में गर्म हवा चलने पर खिड़कियां सही न होने से यात्रियों को बहुत परेशानी होती है। यात्रियों का कहना कि जब हर टिकट में किराए के साथ सुविधा शुल्क लगता है, तो हमें सुविधाएं क्यों नहीं दी जाती हैं। रोडवेज यात्रियों के सुविधाओं पर ध्यान नहीं देता है। यात्री गर्मी में परेशानी के साथ सफर करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


- कानपुर जा रहे हीरालाल साहू ने बताया कि गर्मी मे रोडवेज में सफर मुश्किल भरा होता है। फटी सीटों के अलावा टूटे शीशे से सीधे गर्म हवाएं परेशान करती हैं।

- भैरमपुर निवासी अमित मौर्या ने बताया कि रोडवेज की खिड़कियां टूटी रहती हैं। उनसे सीधे गर्म हवाएं आती हैं। पूरा चेहरा झुलस कर रह जाता है। विभाग को गर्मी में खास ध्यान देने की जरूरत है।
विज्ञापन



हर दिन दो तीन बसों का निरीक्षण किया जाता है। कमियों को दो-तीन दिन में दूर करने के निर्देश दिए जाते हैं। अगर कमियों को दूर नहीं किया जाता, तो उसे डिपो में खड़ी करा लेते हैं। ये रूटीन की प्रक्रिया है। तेजी से सुधार किया जाएगा।
-विपिन कुमार अग्रवाल, एआरएम, फतेहपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें