फोटो-20- रोडवेज बस की पीछे की सीट की टूटी खिड़की
फोटो-19- बसों के अन्दर गंदगी
- बारिश के समय भीगने पर मजबूर
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। रोडवेज बसों की खस्ताहाल की परेशानी यात्रियों को उठानी पड़ती है। बारिश के मौसम में यात्री भींग रहे हैं। यात्रियों का कहना कि पूरा किराया देने के बावजूद सरकारी बसों में सुविधा देने के नाम पर सिर्फ रास्ते भर परेशानी ही मिलती है।
शहर के ज्वालागंज बस स्टॉप से कानपुर, प्रयागराज, बांदा, चित्रकूट, दिल्ली, लखनऊ समेत कई रूट पर बसें चलती हैं। बस स्टॉप पर विश्रामालय में बैठने का उचित प्रबंध न होने से यात्री जमीन पर बैठने को मजबूर हैं। यात्रा के दौरान कई बसों में चारों तरफ गंदगी फैली रहती है। बसों की खिड़कियों से शीशे गायब हैं। बारिश के दौरान यात्री भींगते हैं और गर्मी में गर्म हवाओं के थपेड़ों से हलाकान हो जाते हैं। एआरएम नितिन कुमार अग्रवाल ने बताया कि बसों की नियमित साफ-सफाई होती है। वर्कशाप से बसें चेक होकर निकलती हैं। शीशे टूट जाते हैं, उन्हें बदल दिया जाता है।
..............................................
फोटो-22- अमर तिवारी
फतेहपुर से कन्नौज जा रहे अमर का कहना है कि अब प्रदेश की सरकरी बसों में यात्रा करने का मन नहीं करता। बसों में यात्रा का किराए के अलावा टिकट में यात्री सुविधा शुल्क भी लिया जाता है, लेकिन सुविधा के नाम पर यात्रियों को कोई सुविधा नही मिलती। बारिश में खिड़की न होने से कई बार भींगकर ही यात्रा करनी पड़ती है।
फोटो-21-रोहित विश्वकर्मा
शहर निवासी रोहित ने बताया कि कानपुर से अक्सर आना जाना रहता है। कई बार रात में भी सफर करना पड़ता है। ऐसी स्थिति में बसों में बैक लाइट व खिड़की न होने से बहुत परेशानी होती है। बारिश होने पर सफर के दौरान कई बसों में पानी चूने लगता है, जिससे यात्री भीग जाते हैं।