फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: सर्कुलेटिंग एरिया में पार्किंग स्थल का काम शुरू

Tue, 23 Apr 2024 05:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-29- सर्कुलेटिंग एरिया में पार्किंग स्थल बनाने के लिए बराबर की गई जमीन।
विज्ञापन

फोटो-30-प्लेटफार्म नंबर चार में टिनशेड के लिए तैयार स्ट्रक्चर।
- अमृत योजना के तहत रेलवे स्टेशन पर चल रहा काम
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। स्टेशन के बाहर सर्कुलेटिंग एरिया में पार्किंग बनाने का कार्य चालू हो गया है। काम 15 से 20 दिन में पूरा करने का लक्ष्य है।
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत स्टेशन पर निर्माण कार्य तेज कर दिए गए हैं। स्टेशन के बाहर सर्कुलेटिंग एरिया में पार्किंग स्थल बनाने का काम चालू किया गया है। पार्किंग स्थल बन जाने के बाद स्टेशन आने-जाने वाले यात्रियों को अपनी गाड़ी की पार्किंग के लिए इधर-उधर भटकाना नहीं पड़ेगा। इसके साथ लोगों को जाम से भी निजात मिलेगी।
वहीं यात्रियों की सुविधाओं के लिए प्लेटफार्म नंबर चार में टिनशेड लगाने के लिए 100 मीटर का स्ट्रक्चर तैयार हो गया है और मार्बल लगाने का कार्य जारी है। 25-25 मीटर के दायरे में वाटर बूथ बनाने का काम भी तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन

वर्ष 2023 जुलाई में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत फतेहपुर रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण कार्य को मंजूरी मिली थी। अभी तक स्टेशन में चौथे प्लेटफार्म, दूसरे प्रवेश द्वार, आरक्षण केंद्र, बाउंड्रीवाॅल, पाथ-वे निर्माण के काम हो गए हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में प्रोजेक्ट मैनेजर विनय मिश्रा ने बताया कि सर्कुलेटिंग एरिया में बन रहे पार्किंग स्थल काम 15 से 20 दिन में पूरा कर लिया जाएगा। प्लेटफार्म चार में भी टिनशेड के स्ट्रक्चर का काम पूरा हो चुका है। जल्द ही इसमें टिनशेड डाला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें