फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: पल्लेदार की संदिग्ध हालात में मौत, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहिली। दुकानदार के प्लाट में पल्लेदार की शनिवार शाम संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने मुआवजे की मांग को हंगामा किया। रोड पर जाम लगाने की कोशिश की। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुकानदार को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

राधानगर थाने के उमरी गांव के लालपुर निवासी महाबीर चौहान (55) भैंरो, धारा सिंह, ज्ञान सिंह, दीनदयाल उर्फ चिक्कन पल्लेदारी करता था। वह लोग गांव के कांधी गांव के मदारीपुर निवासी उमेश पटेल की जख्नी स्थित दुकान में ट्रक से खाद उतारने शाम को पहुंचे थे। खाद उतारने के बाद पल्लेदार उमेश के प्लाट में ट्रैक्टर ट्राली पर जनरेटर लादने गए थे। जनरेटर लादते समय ही अचानक महाबीर गश खाकर गिर पड़ा। उसे पास के क्लीनिक ले गए। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
पल्लेदारों ने बताया कि मौके पर हाईटेंशन लाइन गुजरी है। जनरेटर ट्राली में चढ़ाने के लिए महाबीर ने इंगल हाथ में पकड़ा था। इंगल में करंट लगने से मौत होना पल्लेदार बता रहे हैं। पुलिस गर्मी की वजह से मौत होना मान रही है। घटना की सूचना पर पत्नी रानी व अन्य परिजन क्लीनिक पहुंचे।
विज्ञापन

परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा किया और रोड पर जाम लगाने की कोशिश की। महाबीर की पांच बेटी और तीन बेटे हैं। प्रभारी निरीक्षक आरके पटेल ने बताया कि दुकानदार से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम के लिए शव को भेजा गया है। परिजनों को आर्थिक मदद दिलाई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें