फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पायलेशर मालिक ने कारखाने में जाकर लगाई फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्लीपुर। अवसाद में आकर एक कारखाना मालिक ने फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह परिजनों को घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

मलवा थाना क्षेत्र के वाहिदपुर निवासी रामराज साहू (50) ने चखेड़ी गांव में पायलेशर मशीन का कारखाना लगा रखा था। घर में वह पत्नी रामा देवी व तीन पुत्र व तीन पुत्रियों के साथ रहता था। इस समय पायलेशर बंद चल रहा था। उसके बड़े पुत्र अमन की शादी भी हाल ही में अयाह गांव में तय हुई थी। गुरुवार की सुबह रामराज घर से बिना बताए निकला और चखेड़ी स्थित कारखाना पहुंचा। यहां पर उसने रस्सी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। कारखाने का दरवाजा खुला देख स्थानीय लोग अंदर गए तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। उन्होंने पुलिस व परिजनों को खबर दी तो दोनों वहां पहुंचे। पुलिस ने शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। स्थानीय लोगों ने बताया कि रामराज अवसाद में चल रहा था और इसी के चलते उसने यह कदम उठाया होगा। हालांकि परिजन इस घटना का कारण नहीं बता सके। एसओ मलवां ने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए शव को भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें