फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: अंतिम गेंद पर मैच जीतकर फाइनल में पहुंची पहुर की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फतेहपुर। मलवां विकासखंड के जलाला गांव में अंतिम सेमीफाइल मैच पहुर व अलीपुर के बीच खेला गया। इसमें टॉस जीतकर अलीपुर ने पहले बैटिंग करते हुए 12 ओवर में 9 विकेट खोकर में 90 रन बनाए।
अलीपुर टीम से ज्ञानू ने दो छक्कों व दो चौकों की मदद से टीम में सबसे ज्यादा 40 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी पहुर टीम के ओपनर बल्लेबाज सरताज ने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए दो छक्के व एक चौके के साथ 30 रन बनाकर टीम को अच्छी शुरुआत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयुष पटेल ने दो छक्कों व तीन चौकों की मदद से 35 रन बनाकर अंतिम ओवर में अपनी टीम को विजयी किया और मैन ऑफ द मैच रहे। फाइनल मैच पहुर व अमौली के बीच मंगलवार को दोपहर 2 बजे से खेला जाएगा। इस बीच कमेटी के अविनाश बाजपेई, राजा, शिवम, ज्ञानू सिंह, आलोक गौड़ सहित तमाम सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें