फतेहपुर। विकास खंड मलवां के जलाला गांव में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को दूसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला पहुर व लोधनपुरवा की टीमों के बीच खेला गया। बेहद रोमांचक मुकाबले में पहुर ने विरोधी टीम को 14 रनों से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। लोधनपुरवा ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहुर ने सधी हुई शुरुआत की और निर्धारित 14 ओवर के खेल में 7 विकेट खोकर 164 रन बनाए। आयुष पटेल ने 33, रवि सिंह 22 और्ा शोभित ने 32 रनों का योगदान दिया।
जवाब मे उतरी लोधनपुरवा की टीम की शुरुआत ठीक हुई, लेकिन नियमित अंतराल में विकेट गिरते रहे। सलामी बल्लेबाज अनुज ने 42 रन और विहारी ने 33 रन बनाए। इसके अलावा कोई भी खिलाड़ी पहुर के गेंदबाजों के आगे ज्यादा देर टिक नहीं सका और पूरी टीम 14 ओवर में 8 विकेट खोकर 150 रन ही बना सकी। पहुर के गेंदबाज शिवम राइडर को मैंन आफ द मैच का खिताब दिया गया। इस मौके पर विकास सिंह, आलोक गौड़, राजा, ज्ञानू सिंह, आदर्श सिंह, बबलू सिंह, तनिष सिंह, गोलू गुप्ता, मोंटी सिंह, सुंदरम, नंदू समेत अन्य लोग मौजूद रहे।