फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur Accident: डीसीएम की टक्कर से किशोर की मौत, चालक घायल

Sat, 07 Jan 2023 06:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

फतेहपुर जिले में तेज रफ्तार डीसीएम की टक्कर से गुरुवार रात ई-रिक्शा सवार किशोर की मौत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि ई-रिक्शा करीब 100 मीटर तक घिसटता चला गया। रिक्शे में काफी सामान भी लदा हुआ था। हादसे से परिजनों का हाल बेहाल हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। थाना क्षेत्र के छिवलहा गांव निवासी सक्षम गुप्ता साबुन और पाउडर की सप्लाई का काम करता।

विज्ञापन


हुसैनगंज में दुकानदारों को माल की सप्लाई देकर वह शाम को लौट रहे था। हुसैनगंज में ई-रिक्शा की बैटरी खत्म हो गई थी। रात होने की वजह से सक्षम ने पड़ोस में रहने वाले अपने दोस्त अमित सिंह (17) को फोन कर बुलाया था। बाइक से कस्बे के ही एक दोस्त के साथ अमित पहुंचा था। बैटरी का इंतजाम हो जाने पर अमित रात में ही सक्षम के साथ ई-रिक्शे से घर लौट रहा था।

थाने के बेेला मोड़ के पास कोहरे की वजह से डीसीएम ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद चालक सक्षम उछलकर रोड पर गिर पड़ा, जबकि अमित ई-रिक्शे में फंस गया। तेज टक्कर होने के वजह से रिक्शा घिसटता चला गया। हादसे में मौके पर ही अमित सिंह की मौत हो गई। घायल सक्षम को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मृतक के पिता जयनारायन मूल रूप से सियाढ़ी गांव निवासी हैं। छिवलहा कस्बे में सब्जी कारोबार करते हैं। मृतक पिता का हाथ बटाता था। बड़े भाई उत्तम ने बताया कि काम की वजह से अमित ने पढ़ाई छोड़ दी थी। उसे मौत ही घसीट कर ले गई थी। उसे रात को जाने से मना भी किया था। थानाध्यक्ष रणजीत बहादुर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर वाहन की तलाश की जा रही है।

सड़क हादसे में घायल किसान की मौत
सड़क हादसे में घायल युवक की कानपुर हैलट में इलाज के दौरान मौत हो गई। मलवां थाना क्षेत्र कस्बा निवासी खुदाबख्श (44) किसान थे। वह चार दिसंबर सब्जी लेने कस्बा गया था। सड़क पार करते समय किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में किसान गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया। कानपुर हैलट में शुक्रवार को इलाज दौरान मौत हो गई। उधर, शहर के आवास विकास कालोनी निवासी रामदास किसी काम से पैदल जा रहा था। नवीन मार्केट के पास चार पहिया की टक्कर से घायल हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें