फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीतगृह में आलू भंडारण का समय खत्म, नहीं चलाई जाएंगी मशीनें

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। 31 अक्तूबर के बाद शीतगृहों में मशीनों को चलाने पर उद्यान विभाग की ओर से रोक लगा दी गई है। जिला उद्यान अधिकारी ने सभी शीतगृह मालिकों को नोटिस जारी कर मशीनें बंद करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिले में आलू भंडारण के लिए 16 शीतगृह हैं। इनमें चार लाख 11 हजार 326 एमटी आलू भंडारण किया गया। हर साल मार्च महीने से शीतगृहों को ठंडा रखने के लिए मशीनों को चलाने की अनुमति दी जाती है। अक्तूबर में शीतगृह बंद हो जाते हैं। आदेश के बाद भी ज्यादातर शीतगृहों में अभी 94 हजार मीट्रिक टन से अधिक आलू भंडारित है। जिला उद्यान अधिकारी श्याम सिंह ने बताया कि जिन किसानों की उपज भंडारित है, उन्हें सूचना देकर शीतगृह खाली कराए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें