चौडगरा। दूध में छिपकली गिरने से सेवानिवृत्त फौजी और परिवार के छह लोगों की हालत बिगड़ गई। उन्हें पीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में तबीयत में सुधार आने के बाद सभी को घर भेजा गया।
कल्यानपुर थाना क्षेत्र के पहुर गांव निवासी सेवानिवृत्त फौजी शंकर यादव ने बताया कि त्योहार पर बेटी पिंकी, नीलम और गीता बच्चों के साथ मायके आई हैं। शनिवार शाम दूध से भारी बाल्टी खूंटी में लटका दी गई थी। रात को नाती कान्हा (5), छवि (11), नातिन गुड़िया (9), आर्यन (4), आर्या (3) और पौत्र सुधांशू (8) की दूध पीने के कुछ देर बाद हालत बिगड़ गई। तत्काल बच्चों को पीएचसी ले गए। बाद में बाल्टी में छिपकली गिरी मिली।