फतेहपुर। लॉकडाउन के बीच शहर में एक और कोरोना पॉजिटिव केस निकल आया। देर शाम आई रिपोर्ट में शहर के नासेरपीर मुहल्ले में एक व्यक्ति कोरोना से संक्रमित पाया गया है। रिपोर्ट आने के बाद प्रशासन ने पूरे मुहल्ले को कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित करते हुए सील कर दिया है। जिले में अब तक कुल कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या 194 हो गई है। जबकि ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज होने वालों की संख्या 153 है।
इनसेट
कोरोना मीटर
कुल लिए गए सैंपल - 7645
कुल प्राप्त रिपोर्ट - 6774
गुरुवार को आईं कुल रिपोर्ट - 296
गुरुवार को मिले पॉजिटिव - 01
अब तक कुल पॉजिटिव - 194
कुल डिस्चार्ज हो चुके मरीज - 153
कुल एक्टिव मामले - 59