फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज में दबे किसान ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानाबाद। मानसिक रूप से परेशान किसान ने फांसी लगा ली। थाना क्षेत्र के ग्राम जाफरपुर सिठर्रा गांव निवासी किसान जितेंद्र (45) के ट्यूबवेल का ट्रांसफार्मर कई महीनों से खराब था। जिसे बदलने के लिए वह लगातार विभाग के चक्कर लगा रहा था। परिजनों ने बताया कि कर्ज के कारण भी मानसिक रूप से परेशान रहता था। शनिवार दोपहर अपने ही नलकूप में फांसी लगा ली। मृतक के तीन बेटे और दो बेटियां हैं। बेटियों का विवाह भी करना था। मृतक ने बैंक का कर्ज अदा करने को अपनी लगभग तीन बीघा खेती बेच दी थी। उसके बावजूद कुछ कर्जा देना बाकी था। ट्रांसफार्मर खराब होने के चलते वह धान की बुवाई भी नहीं कर पा रहा था। मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें