फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मझगवां खदान में रात के समय फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनपुर(खागा)। मझगवां मौरंग खदान में बुधवार रात ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। जांच करने पहुंची पुलिस ने फायरिंग से घटना से इनकार किया है।
विज्ञापन

खदान में बुधवार रात फायरिंग की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूछताछ की। सीओ खागा भी छानबीन करने पहुंचे और पूर्व में फालोवर के साथ मारपीट के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी। एसओ किशनपुर पंधारी सरोज ने बताया कि सूचना पर वह खदान पहुंचे है लेकिन विवाद या फायरिंग जैसी बात कोई नहीं बता रहा है। वह मामले की जांच कर रहे है। ग्रामीणों का दबी जुबान से आरोप है कि खदान के जिम्मेदारों की ओर से ग्रामीणों को फंसाने के लिए यह फायरिंग की गई है। जिससे वह अपनी मनमानी करते रहे और पुलिस के हस्तक्षेप होने से ग्रामीण उनके गलत कार्यों का विरोध न कर सकें। बता दें कि फालोवर के साथ मारपीट के बाद से किशनपुर पुलिस की ओर से घाट पर नियमित गश्त के निर्देश सिपाहियों को दिए गए है। हालांकि लोगों का कहना है कि सुबह से लेकर शाम और शाम से लेकर देर रात तक थाने से एक-एक सिपाही मौरंग खदान पर आकर बैठे रहते है। जो इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोगों का कहना है की मुकदमा और 24 घंटे घाट पर पुलिस के होते हुए कोई ग्रामीण या आरोपी फायरिंग करने की हिम्मत नहीं कर सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें