फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी के टैंक में डूबकर मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
असोथर (फतेहपुर )। एक बच्चा पानी के टैंक में गिर गया। जिससे उसकी डूबकर मौत हो गई। काफी तलाशने के बाद परिजनों को टैंक में उसका उतराता शव मिला। परिजनों में कोहराम मच गया। असोथर कस्बा के किलापर मोहल्ला निवासी धनंजय मुम्बई में रहकर कमाता है। पिछले दिनों ही वह वापस घर आया था और घर के ही एक कमरे में क्वारंटीन हो गया था। बताया कि पिछले कई माह पूर्व वह गांव आया था तो घर के बाहर शौचालय के पास पानी का एक टैंक बनवाया था। जिस पर उसने आते ही अपने लिए अलग से पानी भर लिया था और उसे सिर्फ वही प्रयोग कर रहा था। शनिवार दोपहर उसका चार वर्षीय बेटा आयुष घर से बाहर खेल रहा था। काफी देर तक किसी ने ध्यान नहीं दिया। तलाश शुरू हुई तो आयुष उसी पानी के टैंक में उतराता मिला। उसे लेकर अस्पताल की ओर भागे लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। जिससे परिजनों में कोहराम मचा रहा। आयुष , धनंजय का इकलौता बेटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें