फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदानंद डिग्री कॉलेज की जमीन बिक्री में जांच के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। जिले के एडेड सदानंद डिग्री कालेज की जमीन का मामला डीएम ने स्वत: संज्ञान लिया है। प्लाटिंग कर बेची जा रही शिक्षण संस्था की जमीन की जांच के लिए एडीएम पप्पू गुप्ता की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर सप्ताह भर में रिपोर्ट मांगी है। सदानंद डिग्री कालेज खागा तहसील क्षेत्र के छिवलहा कस्बे में है। इस एडेड संस्था की काफी जमीन मुख्य सड़क और कस्बे की आबादी से मिली होने के कारण काफी कीमती है। इसी लिए प्रबंध कमेटी प्लाटिंग कर जमीन की बिक्री कर रही है। डीएम संजीव सिंह ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच कमेटी गठित की है। कमेटी में एडीएम को अध्यक्ष, डीआईओएस महेंद्र प्रताप सिंह, उपनिबंधक खागा को सदस्य बनाया है। कमेटी को तीन दिन में जांच कर रिपोर्ट देनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें