फतेहपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के दुर्गा नगर इलाके में मानसिक बीमार महिला ने आग लगा ली। जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई। शहर के दुर्गा नगर मोहल्ला निवासी रवि प्रकाश की पत्नी आशा देवी (45) ने सुबह घर में आग लगा ली। परिजन उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। पति ने बताया कि कई साल से प्रयागराज में मानसिक संतुलन बिगड़ने का इलाज चल रहा था। लाकडाउन के चलते दो महीने से डॉक्टर को दिखाने नहीं जा सकी थी। करीब एक माह से दवा खत्म हो चुकी थी। उसकी मानसिक हालत बिगड़ी हुई थी।कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। मामले की जांच की जा रही है।