फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूल्यांकन से गैरहाजिर चार प्रधानाचार्यों पर कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में लापरवाही पर चार प्रधानाचार्य पर कार्रवाई हुई है।डीआईओएस ने चारों का मूल्यांकन अवधि 26 दिन का वेतन रोक दिया है। पांच मई से नामांकन शुरू हुआ था जो 25 तक प्रस्तावित था। इसमें राजकीय माध्यमिक स्कूल टेनी के प्रधानाचार्य अखिलेश दुबे, जनता इंटरकालेज छिवलहा के प्रधानाचार्य डा. सुरेंद्र मालवीय, हरवंश सिंह इंटरकालेज रेवाडी प्रधानाचार्य प्रेमनारायण दोहरे, आदर्श इंटरकालेज जहानाबाद प्रधानाचार्य डा. गिरीश तिवारी की ड्यूटी लगाई गई थी। मूल्यांकन खत्म होने को है, लेकिन इन चारों ने मूल्यांकन केंद्रों में आमद नहीं कराई। डीआईओएस ने बताया कि गैरहाजिर प्रधानाचार्यों के खिलाफ विनियम 109 के अध्याय तीन के तहत कार्रवाई करते हुए मूल्यांकन अवधि का वेतन रोकते हुए कारण बताओ नोटिस जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें