शाह (फतेहपुर)। बांदा-टांडा हाईवे पर सोमवार शाम ट्रकों की भिड़ंत हो गई। एक ट्रक में बांदा लौट रहे चार प्रवासी घायल हुए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल रंजीत कुमार, नोखेलाल, चुनकई, नरेंद्र हैं। हादसा गाजीपुर थाना क्षेत्र के शाह कस्बे में ट्रकों की आमने- सामने भिड़ंत से हुआ। हादसे के बाद मौरंग लदा ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। घायलों ने बताया दमन से वह लोग कानपुर तक आए थे। कानपुर से ट्रक में बांदा जा रहे थे। हादसे के बाद करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। पुलिस ने ट्रकों को क्रेन से हटवाने के बाद यातायात बहाल कराया। चौकी इंचार्ज मुकेश सिंह ने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।