फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से कटकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। शहर के पचास नंबर रेलवे ओवरब्रिज के पास बुधवार रात युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। शहर कोतवाली क्षेत्र के जयरामनगर निवासी श्यामलाल का बेटा राजू पासवान (27) मजदूरी करता था। रेलवे प्रशासन ने कोतवाली पुलिस को सुबह साढ़े नौ बजे शव बरामद होने की सूचना दी। राधानगर चौकी इंचार्ज अश्वनी सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ओवरब्रिज से कुछ दूरी से शव बरामद किया। परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि वह सुबह घर पर नहीं था। उन लोगों ने सोचा कि कहीं घूमने निकला होगा, लेकिन मौत की खबर मिली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें