फतेहपुर। किसानों को अपनी जमीन पर तालाब की खोदाई कराने के लिए कृषि विभाग अनुदान देगा। इसके लिए किसानों को खतौनी, आधारकार्ड, बैंक पासबुक की छायाप्रति और मोबाइल नंबर देना होगा। खेत तालाब की योजना से 22 मीटर लंबा, 20 मीटर चौड़ाई और तीन मीटर गहराई का तालाब खोदाई कराने वाले किसान को 52 हजार 500 रुपये डीबीटी के माध्यम में खाते में अनुदान की धनराशि भेजी जाएगी। यह योजना जिले के सभी ब्लाक में लागू है। जिला कृषि अधिकारी बृजेश सिंह ने बताया कि किसान को अपने निजी भूमि में तालाब खोदाई करानी होगी। इसके लिए भूमि संरक्षण कार्यालय खागा उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी खागा, ब्लॉक स्तरीय राजकीय बीज भंडारों में किसान अपने आवेदन जमा कर सकते हैं।