फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोशाला प्रबंधन में ढिलाई पर बीडीओ धाता को फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
विजयीपुर। गोशालाओं में अव्यवस्था मिलने पर सीडीओ ने बीडीओ धाता को सख्त हिदायत दी। वह गोशालाओं में चारा-पानी व टिन शेड की व्यवस्था देखने पहुंचे थे।
विज्ञापन

परियोजना निदेशक डीआरडीए अशोक निगम भी सीडीओ के साथ गए थे। ऐरायां ब्लाक के रोशनपुर टेकारी, विक्रमपुर, धाता ब्लाक के उकाथू और विजयीपुर ब्लाक के अंजना भैरो गांव में गोशालाओं का निरीक्षण किया गया। विक्रमपुर में टिन शेड व तालाब की खोदाई के बाद भी पशु न रखे जाने के कारण बीडीओ धाता, सचिव व ग्राम प्रधान पर नाराजगी जताई गई। कार्य में लापरवाही न बरतने की चेतावनी भी दी गई। सीडीओ ने बताया कि विक्रमपुर के अतिरिक्त अन्य जगह व्यवस्था संतोषजनक रही। सभी बीडीओ को चारा खरीदने के लिए निर्देशित किया और रोजाना कितना चारा पशुओं को दिया जाता है, उसका स्टॉक रजिस्टर अपडेट रखने को कहा गया है। पशु चिकित्सा अधिकारी को भी स्टाक रजिस्टर अपडेट रखने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें