फतेहपुर। खेत से घर लौट रहे किशोर की शुक्रवार शाम ट्रैक्टर पलटने में दबकर मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर लौट आए। असोथर थाने के बुधरामऊ निवासी कृष्ण कुमार वाजपेई का बेटा प्रशांत (15) खेत से घर लौट रहा था। रास्ते में गांव के ट्रैक्टर चालक के साथ बैठ गया था। संतुलन बिगड़ने से ट्रैक्टर पलट गया, ग्रामीणों से किसी तरह से किशोर को बाहर निकाला। जिला अस्पताल से डाक्टर ने कानपुर हैलट रेफर किया। कानपुर ले जाते रास्ते में उसकी मौत हो गई। संवाद