फतेहपुर। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने प्रशासन व शासन से रियायत की गुहार लगाई है। फतेहपुर चैप्टर के चेयरमैन सत्येंद्र सिंह का कहना है कि कोविड-19 से सूक्ष्म, लघु व मझोले उद्योग प्रभावित हुए हैं। अधिकांश उद्यमी ऐसे हैं जिन्होंने कुछ पूंजी इकट्ठा कर व बैंकों में घर-जमीन गिरवी रख उद्यम लगाए हैं। होली के बाद से ही उत्पादन ठप्प है। जो भी कुछ जमापूंजी थी वह सैलरी में चली गई। इस वजह से लोन, बिजली, स्कूल फीस आदि में रियायत दी जाए। अप्रैल माह की सैलरी सरकार अपने माध्यम से करे। इसका भार उद्यमी पर न डाला जाए एक माध्यम ईएसआई भी हो सकता है। बिजली का फिक्स चार्ज मार्च से लाकडाउन अवधि तक माफ किया जाए। छह महीने तक बैक लोन ब्याज मुक्त किया जाए व बैंक किस्त रीशेड्यूल किया जाए। जीएसटी तीन महीने तक जमा करने की छूट हो। सरकारी देयता छह माह के लिए स्थगित की जाए।