फतेहपुर। मुख्यालय में तैनात पशु चिकित्सक दिनेश सिंह के स्टेट बैंक खाते से 20 हजार रुपये निकाल लिए गए। चिकित्सक ने कोतवाली में तहरीर दी है।
पशु चिकित्सक ने पुलिस को बताया कि नौ अप्रैल का पेटीएम से मोबाइल रिचार्ज कर रहा था। पेटीएम खाता बंद होने का मैसेज आया। इसके बाद 8388992887 मोबाइल पर संपर्क करने को कहा गया। संपर्क करने पर जो निर्देश दिए गए उनका फालो किया गया। इसके बाद भी कुछ ही देर में 20 हजार रुपये निकलने का मैसेज आया। पत्थरकटा स्थित बैंक शाखा में जाकर पता किया तो 20 हजार रुपये खाते से निकल चुके थे। उधर, कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि यदि तहरीर है तो छानबीन जरूर कराई जाएगी।