फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने लिया संज्ञान, जांच को पहुंचे नायब

विज्ञापन
विज्ञापन
शाह। बहुआ ब्लाक के शाह कस्बे में झोपड़ी में रहने वाले परिवार के बच्चों का कबाड़ बीनते फोटो वायरल होने पर इस मामले को डीएम ने संज्ञान में लिया है। डीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार संतराज ने मौके पर पहुंच छानबीन की और कोटेदार से राशन उपलब्ध कराया। कस्बे में भाट बिरादरी के बच्चों की फोटो कूड़ा के ढेर में कबाड़ बीनते वायरल हुई थी। डीएम संजीव सिंह के आदेश पर रविवार को नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे। परिवार में भोजन की व्यवस्था की जानकारी ली। परिवार ने रविवार तक के लिए राशन होने की बात स्वीकार की। यह दस लोगों का परिवार है। नायब ने कोटेदार पप्पू सिंह से राशन उपलब्ध कराया और ग्राम प्रधान संतोष सिंह बाबुन चंदेल ने दाल, आटा, आलू, चावल उपलब्ध कराया। नायब ने अपना नंबर देकर कहा कि राशन की दिक्कत आए तो तत्काल बताएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें