फतेहपुर। खागा कोतवाली क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी रामेश्वर खागा कोतवाली में चौकीदार हैं। उनकी इकलौती बेटी साधना(19) थी। पिता ने बताया कि बेटी कई दिन से पायल दिलाने के लिए जिद कर रही थी। इसी बात पर उसे गुरुवार रात डांट फटकार दिया था। वह कमरे में चली गई थी। कुछ देर बाद बेटी को उल्टी चालू हो गई। उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। वह चार भाइयों शरद, कोविंद, संदीप, मिथुन के बीच इकलौती बहन थी। घटना से मां रनिया देवी का हाल बेहाल हो गया।