फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ माह से अपहृत किशोरी का नहीं सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। हुसैनगंज थानाक्षेत्र के एक गांव से आठ माह से लापता किशोरी का सुराग पुलिस नहीं लगा सकी है। किशोरी की मां ने एसपी से बरामदगी कराने की गुहार लगाई है। महिला का आरोप है कि उसकी बेटी पीसीपी इंटर कालेज में टीसी लेने गई थी। वहीं से लापता हो गई। खोजबीन में गांव के दीपक लोधी पर अपहरण किए जाने का पता लगा। उसने दीपक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोपी दीपक को पुलिस ने पकड़ने के बाद छोड़ दिया। उसकी बेटी के सीतापुर जिले में होने का पता लगा है। थानेदार निशिकांत राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही किशोरी को बरामद किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें