फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन शिक्षक बने डीसी, दो की जिले में नियुक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। राज्य परियोजना निदेशालय ने जिले के तीन शिक्षकों को जिला समन्वयक पद पर चयनित किया है। ऑनलाइन परीक्षा उत्तीर्ण करने पर तीनों शिक्षक समन्वयक बनाए गए हैं। जिले के परिषदीय स्कूलों के 90 शिक्षकों ने ऑनलाइन परीक्षा दी थी। सफलता पानी वालों में प्राथमिक विद्यालय खेसहन द्वितीय के सहायक अध्यापक डॉ. विवेक शुक्ला की तैनाती जिले में समन्वयक बालिका शिक्षा पद पर हुई है। इसी तरह प्राथमिक विद्यालय बरई खुर्द प्रधानाध्यापक अखिलेश सिंह की नियुक्ति जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता पद पर हुई है। एआरपी भिटौरा के अमित त्रिवेदी की जिला समन्वयक बालिका शिक्षा जनपद चित्रकूट में नियुक्ति हुई है। बीएसए शिवेंद्र प्रताप सिंह ने चयन की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें