फतेहपुर। चित्रांश नगर मोहल्ले में वकील के बेटे के पिटाई के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के चित्रांश नगर निवासी धर्मेंद्र मिश्रा वकील का बेटा दिव्यांश मोहल्ले के लड़कों के साथ क्रिकेट खेलने गया था। अचानक फूलबाग कालोनी निवासी विनय सिंह, गोविंद, नई तहसील रोड निवासी करन विश्वकर्मा, चित्रांश नगर निवासी नीलू वर्मा पहुंचे। परिवार का आरोप है कि वह लोग किसी बात पर दिव्यांश को गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर उसे मारपीटा। बीच बचाव में भाई सूर्यांश पहुंचा। आरोपी दोनों की पिटाई कर भाग निकले थे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी। कचहरी चौकी इंचार्ज शैतान सिंह ने गोविंद और करन को गिरफ्तार किया है। संवाद