फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंध लगाकर 50 हजार नकदी व जेवर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
खखरेरू (खागा)। बेखौफ चोर भदौहा गांव में मंगलवार रात मकान में सेंध लगाकर नगदी, जेवरात उठा ले गए।
विज्ञापन

खखरेरू थाना क्षेत्र के भदौहा गांव निवासी लवलेश सविता परिवार के साथ मंगलवार रात घर में सो रहा था। बुधवार सुबह घर का दरवाजा खुला था। सामान बिखरा पड़ा था। घर के पीछे से सेंध लगी थी। जेवरात, नगदी से भरा बक्सा गायब था। घर के पीछे खेत में बक्सा मिला। पीड़ित ने बताया कि चोर बक्से का ताला तोड़कर 50 हजार रुपये, स्टील की टंकी, आधा किलो चांदी के जेवर, दो तोला सोने के जेवर व अन्य सामान चुरा ले गए हैं। बताया घर में उसकी बहन की 26 फरवरी को शादी हुई थी। कुछ लोगों का उधार चुकाना था। सोमवार को रुपये बैंक से निकाल कर लाया था। थानेदार अनूप सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें