फतेहपुर। मलवां थाना क्षेत्र के रारा मोड़ के पास रविवार शाम डंपर और कार की सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में कार खंती में चली गई। कार के अंदर तीन लोग फंस गए। घटना देखकर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। कड़ी मशक्कत के बाद तीनों को बाहर निकाला जा सका। तीनों घायलों को जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया। शहर कोतवाली क्षेत्र के पीएसी लाइन निवासी रामदास का बेटा राज (21) बेटी रीता (18) और शादीपुर मोहल्ले के अजय पाल के बेटे गोलू (15) जोनिहा से वापस लौट रहे थे। कार सवारों को जोनिहा की तरफ जा रहे डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार तीनों गंभीर रूप से घायल हुए।