102 एंबुलेंस से उतरती प्रसूता ( फाइल फोटो)
- फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। कुछ मुद्दों पर सहमति बनने के बाद एंबुलेंस कर्मियों ने ृहड़ताल वापस ले ली। इससे जरूरतमंदों को सेवा का लाभ मिलता रहेगा।
जीवनदायिनी 108,102 व एएलएस सेवा यूनियन ने गुरुवार को गोपालगंज पीएचसी में धरना देकर विभिन्न मुद्दों पर अपनी कंपनी पर निशाना साधा था। मुद्दों को हल करने के लिए कंपनी को 36 घंटे का समय दिया था। इस अवधि में कंपनी और एंबुलेंस स्टॉफ के बीच आश्वासन पर सहमति बन गई। इससे शनिवार से होने वाली बेमियादी हड़ताल टल गई। जिला महिला अस्पताल में आई एक प्रसूता के तीमारदार राजेश सिंह ने बताया कि मरीज को तकलीफ बेहद थी। एंबुलेंस न मिलती तो कुछ भी हो सकता था। यूनियन के जिलाध्यक्ष अवनीश पांडेय ने बताया कि कंपनी ने केस का दबाव न डालने का भरोसा दिया है। इसके अलावा हजार रुपये वेतन भी बढ़ाने की बात कही है। यह भी कहा है कि होली से पहले बकाया भुगतान कर दिया जाएगा।