फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्मदाह करने वाली किशोरी के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
औंग (फतेहपुर)। शादी से मना कर देने पर आत्मदाह कर लेने वाली किशोरी के दो आरोपियों को औंग पुलिस ने पकड़कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

औंग थाने के एक गांव की 17 साल किशोरी ने 15 जनवरी को आग लगा ली थी। पीड़िता ने पुलिस को बयान में स्पष्ट किया था कि उसका गांव के एक युवक से प्रेम प्रसंग था। गांव में पंचायत के बीच शादी का फैसला हुआ था। शादी की तारीख तय होने के बाद अचानक प्रेमी और उसके परिवार वालों ने इंकार कर दिया। इससे वह किसी को मुंह दिखाने के लायक नहीं बची है। इसी वजह से उसने आत्मदाह का कदम उठाया। महिला की कानपुर हैलट में इलाज के दौरान 20 जनवरी को मौत हुई। पुलिस ने घटना के दिन ही आरोपी प्रेमी व उसकी मां, पिता, बाबा को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। घटना में शामिल प्रेमी के दो चाचा फरार थे। पुलिस ने गांव किनारे से शुक्रवार को फरार दोनों आरोपी पकड़े हैं। थानेदार एनके नागर ने बताया कि आरोपियों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें