फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल्टी में डूबने से डेढ़ साल के बच्चे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी। चारपाई में लेट कर खेल रहा डेढ़ साल का बच्चा शुक्रवार को चारपाई के बगल में रखी पानी भरी बाल्टी में गिर गया। बच्चे की डूबने से मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवाली क्षेत्र के पैगंबरपुर मोहल्ला निवासी वीरेंद्र कुमार का बेटा अविनाश (डेढ़ साल) घर के अंदर चारपाई में लेटा था। वह जागने के बाद खेलने लगा। चारपाई के बगल में ही पानी भरी बाल्टी रखी थी। अनियंत्रित होकर बाल्टी में गिरा और डूब गया। कुछ देर तक चीख पुकार की आवाज सुनाई देते रही। बच्चे की मां कुछ दूरी पर कपड़े धो रही थी। मां ने समझा कि यूं ही रो रहा है। करीब आधा घंटे बीतने पर बच्चे को देखने पहुंची। उसे बाल्टी में उतराता देखकर महिला के होश उड़ गए। चीख पुकार सुनकर परिवार और आसपास के लोग इकट्ठा हुए। वह लोग सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें