फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: कल से मेडिकल कॉलेज में शुरू होगी ओपीडी, भर्ती के लिए अभी इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी पांच सितंबर से शुरू होगी, लेकिन अभी मरीज भर्ती करने के लिए इंतजार करना होगा। प्रभारी मंत्री राकेश सचान की मौजूदगी में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ओपीडी का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। पहले ही दिन से मेडिसिन, सर्जरी, बालरोग, स्त्रीरोग, अस्थिरोग, नेत्र विभाग, नाक कान गला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ओपीडी करेंगे। वहीं मरीजों को भर्ती करने में अभी कई माह का समय लग सकता है।
विज्ञापन

अमर शहीद जोधा सिंह अटैया ठाकुर दरियाव सिंह चिकित्सा महाविद्यालय में पांच सितंबर से सात विभागों की ओपीडी शुरू होगी। ओपीडी के लिए विशेषज्ञों व अन्य डॉक्टरों के कक्षों में फर्नीचर समेत सभी संसाधन लगा दिए गए हैं। 25 डॉक्टर मेडिकल कॉलेज में नियमित रूप से मरीज को देखेंगे। खून की सभी प्रकार की जांचें मेडिकल कॉलेज के तृतीय तल पर होगी। एक्सरे मशीन का इंस्टॉलेशन अभी नहीं हुआ है। यह मशीन भी एक सप्ताह के अंदर चालू होगी। दवा वितरण और मरीज पंजीयन कक्ष पूर्णतया तैयार हैं। दवाओं की भी उपलब्धता मेडिकल कॉलेज में ही होगी। ओपीडी चलाने की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें