फतेहपुर। कलक्ट्रेट सभागार में पीएम आवास की गुरुवार को समीक्षा बैठक हुई। इसमें डीएम सी. इंदुमती ने नगर पालिका , नगर पंचायतों की समीक्षा कर आवास योजना शहरी के लाभार्थियों की पात्रता की जांच व जीओ टैगिंग समय से करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने अधिशासी अधिकारियों को सर्वेयर से जांच व कार्य पर निगरानी बनाए रखने, निदेशक डूडा नगर पालिका व नगर पंचायतों के अध्यक्षों को पात्रों को ही लाभ दिलाने को कहा। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक धीरेन्द्र प्रताप, प्रभारी परियोजना निदेशक डूडा अभिनीत कुमार, अधिशासी अधिकारी मौजूद रहे।( संवाद)