फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: ओटीएस योजना में सिर्फ 14 प्रतिशत उपभोक्ताओं ने ही जमा किया बिल

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। जिले में बकाया बिजली बिल वसूलने के लिए ऊर्जा निगम की ओर से चलाई गई ओटीएस योजना में सिर्फ 14.83 प्रतिशत उपभोक्ताओं ने ही बिल जमा किया है। अभी भी करीब तीन लाख उपभोक्ताओं से लगभग साढ़े पांच सौ करोड़ रुपये की वसूली करनी है। इसमें सबसे बड़े बकायेदार सरकारी विभाग के कार्यालय हैं। 31 दिसंबर तक बकायेदारों ने बिजली बिल जमा नहीं किया, तो उनके विभागों का कनेक्शन कटेगा।
विज्ञापन

नवंबर में ऊर्जा निगम के तीन लाख 39 हजार एक सौ 13 उपभोक्ताओं पर करीब 604 करोड़ रुपये बिजली बिल की बकायेदारी थी। 20 दिसंबर तक 50 हजार 304 उपभोक्ताओं ने ही योजना का फायदा उठाया, बाकी के लिए महज 10 दिनों का ही समय बचा है। बता दें कि विभाग ने एक नवंबर से उपभोक्ताओं की सहूलियत और अधिक से अधिक बिल जमा कराने के लिए ओटीएस (एक मुश्त समाधान) योजना लागू की थी। योजना के तहत उपभोक्ताओं को किस्त के तौर पर बिल जमा करने और ब्याज माफ होने की सुविधा है।
31 नवंबर तक चले योजना के पहले चरण में उपभोक्ताओं को ब्याज में पूर्ण माफी था, जबकि एक दिसंबर 15 दिसंबर के बीच योजना के दूसरे चरण में 90 प्रतिशत ब्याज माफ हुआ। वहीं, अब योजना का तीसरा और आखिरी चरण चल रहा है। जिसमें 31 दिसंबर तक बिल जमा करने वाले उपभोक्ताओं को ब्याज में 80 प्रतिशत छूट मिल रही है। साथ ही बिल को किस्त के तौर पर भी जमा कर सकते हैं। इसके बाद ऊर्जा मंत्री ने बकायेदारों पर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

ऊर्जा निगम ने जिले के 8,744 उपभोक्ताओं की सूची तैयार की है। इसमें सबसे अधिक वसूली सरकारी विभागों से करनी है। उन पर कुल तीन अरब 37 करोड़ 45 लाख 47 हजार 314 रुपये बिजली बिल बकाया है। वहीं दस हजार रुपये से अधिक का बकाया बिल उपभोक्ताओं की भी लिस्ट तैयार है। योजना समाप्त होने तक ऐसे उपभोक्ता बिल नहीं जमा करते तो उनका कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जाएगी।
ओटीएस योजना के तहत बकायेदारों से बिजली का बिल वसूलने के लिए खूब प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। योजना समाप्त होने के बाद बिजली चोरी के उपभोक्ता और बड़े बकायेदारों के खिलाफ कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जाएगी। - प्रमोद अग्निहोत्री, अधीक्षण अभियंता। ऊर्जा निगम।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें