फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: सर्पदंश से एक की मौत, दो की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में रविवार को तीन लोगों को सांप ने डस लिया। थरियांव थाना क्षेत्र के देहुली गांव निवासी 66 वर्षीय विजय रविवार सुबह पशुओं के लिए चारा खेत में काट रहे थे। यहां उन्हें सांप ने काट लिया। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने इलाज के बाद कानपुर हैलट रेफर किया। रास्ते में उनकी मौत हो गई। इधर, हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बलुआपुर गांव निवासी अरविंद कुमार की 40 वर्षीय पत्नी प्रमिला देवी सुबह घर में काम कर रही थीं। उन्हें सांप ने डस लिया। थाने के ही सेमरहटा गांव निवासी शिव सागर का 17 वर्षीय पुत्र शीतल घर के पीछे खेत पर बकरी बांध रहा था। उसे भी सांप ने डस लिया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें