फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: पानी भरी बाल्टी में डूबकर डेढ़ साल की बच्ची की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी। घर के आंगन में खेलते समय पानी भरी बाल्टी में डूबकर डेढ़ साल की बच्ची की मौत हो गई। काफी देर बाद मां ने उसे देखा। परिजन सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मंड़राव गांव निवासी अमित कुमार की डेढ़ साल की पुत्री आराध्या गुरुवार दोपहर आंगन में खेल रही थी। उसकी मां शालू सो गई थी। आंगन में रखी पानी भरी बाल्टी में बच्ची सिर के बल डूब गई। नींद खुलने पर शालू ने बच्ची को बाल्टी में देखा। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हुए। सीएचसी में डॉक्टर ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें