फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: किसान के घर से नकदी समेत डेढ़ लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जाफरगंज। किसान के घर से चोर नकदी,जेवरात समेत डेढ़ लाख का माल चुरा ले गए। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मौहारी गांव निवासी राजकरण सिंह किसान हैं। वह नलकूप में घर बनाकर परिवार समेत रहते हैं। उन्होंने बताया कि परिवार के लोग खाने के बाद रात को घर के नीचे हिस्से में सोये थे। चोर नलकूप के पीछे की दीवार के सहारे पहली मंजिल पर पहुंचे।
कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर 20 हजार रुपये, चार सोने की अंगूठी, दो जोड़ी पायल,एक जोड़ी झुमकी, चेन, मंगलसूत्र चुरा ले गए। गृहस्वामी की सुबह नींद खुली। चोरी का पता लगने पर पुलिस को खबर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस मौके पर जांच करने पहुंची। किसान के पुत्र योगेंद्र ने पुलिस को तहरीर दी है। थानाध्यक्ष सतपाल सिंह ने बताया कि चोरी का मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें