फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका छह को फतेहपुर दौरे पर

Fri, 05 Apr 2019 12:47 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
राजनीति - फोटो : demo pic
विज्ञापन
कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा गांधी 6 अप्रैल को चकेरी एयरपोर्ट पर उतरकर फतेहपुर के औंग के लिए रवाना होंगी। वहां वह एक जनसभा को संबोधित करेंगी। नई दिल्ली से स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) और इंटेलीजेंस की ओर से पार्टी के स्थानीय पदाधिकारियों की शुक्रवार को बैठक बुलाई गई है। शहर अध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री ने बताया कि  शुक्रवार को कार्यक्रम की रूपरेखा तय होगी। फतेहपुर से लोकसभा प्रत्याशी राकेश सचान ने बताया कि जिला संगठन की ओर से जहानाबाद और बिंदकी में नुक्कड़ सभा और महिला संवाद का कार्यक्रम तय किया गया है। इस दौरान कई जगह स्वागत कार्यक्रम भी तय है। जिलाधिकारी संजीव सिंह ने बताया कि प्रियंका व उनके एनएसजी का कार्यक्रम आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें