फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: परिजनों की पिटाई से आहत बुजुर्ग फंदे से लटका

विज्ञापन
विज्ञापन
चौडगरा। परिजनों की पिटाई से आहत बुजुर्ग सोमवार रात फंदे से लटक गया। उसका दोपहर दो बजे बाद शव फंदे से उतारा जा सका। प्रधान ने पिता व पुत्रों के बीच नशेबाजी में मारपीट होना बताया है।
विज्ञापन

कल्यानपुर थाना क्षेत्र के गांव दंदवा महमूदपुर निवासी मुन्नू लाल रैदास (73) के चार पुत्र अरुण, राहुल व दीपक, चंदन हैं। दीपक व चंदन दूसरे प्रांत में चालक का काम करते हैं। मुन्नूलाल मजदूरी करता था। प्रधान अशोक निषाद ने बताया कि अरुण व राहुल शराब पीते हैं। वह रात को नशे में किसी बात पर पिता से विवाद कर रहे थे। देर रात सभी सोये थे। कमरे की धन्नी पर गमछे के फंदे से मुन्नू लाल का मंगलवार को शव लटकता देखा गया। वह मौके पर पहुंचे। रिश्तेदारों के इंतजार में बेटों ने शव को उतारने और पुलिस को सूचना देने से मना कर दिया। रिश्तेदारों के आने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। बेटे अरुण ने बताया कि घरेलू बातों को लेकर पिता से कहासुनी हुई थी। मारपीट का आरोप बेबुनियाद है। प्रभारी निरीक्षक रमाशंकर सरोज ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुत्रों से मारपीट की चर्चा आई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।


दहेज प्रताड़ना का चार पर मुकदमा
फतेहपुर। दहेज प्रताड़ना का चार ससुरालियों के खिलाफ विवाहिता ने मुकदमा दर्ज कराया है। चांदपुर थाने के इटरा गांव के झलिया निवासी रूबी देवी ने पति हरीओम, सास जय देवी, ससुर देवीदयाल, चचेरे ससुर हरिशंकर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि दहेज की मांग को लेकर ससुराली गालीगलौज करते हैं। विरोध करने पर लाठी-डंडों से पीटकर जान से मारने की धमकी दी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें