फोटो-09-कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं। संवाद
फतेहपुर। राष्ट्रीय पोषण माह को लेकर मलवां ब्लॉक में सोमवार को जागरूकता और सेवा कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें मिशन शक्ति, संचारी रोग नियंत्रण, किशोरी स्वास्थ्य, पोषण, मातृत्व आदि महत्वपूर्ण विषयों पर जोर दिया गया। कुपोषित बच्चों को पोषण पोटली और 14 से 18 वर्ष की किशोरी बालिकाओं को पौष्टिक आहार के साथ सेनेटरी पैड दिए गए। कार्यक्रम में पहुंचीं मलवां थाना प्रभारी संगीता यादव और पुलिसकर्मियों ने मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं की सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं और कानून के बारे में जानकारी दी।