फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: 72 घंटे तक नवजात का शव छिपाए रहा नर्सिंग होम

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। शहर के नर्सिंग होम में महिला का प्रसव करा दिया गया। उसने नवजात को जन्म दिया। ये दोनों जानकारी पीड़िता व उसके परिजनों को नहीं दी गई। नर्सिंग होम संचालक रुपये ऐंठने के लालच में महिला का तीन दिनों तक उपचार के नाम पर गुमराह करता रहा। 72 घंटे तक नवजात का शव छिपाए रहा। नर्सिंग होम के इस कांड की चर्चा जिलेभर में है।
विज्ञापन

सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के पतरिया चक अबदुल्लापुर निवासी पितांबर की पत्नी उर्मिला (26) को 15 अप्रैल को प्रसव पीड़ा हुई। पति ने उसी दिन नउवाबाग स्थित नर्सिंग होम में पत्नी को भर्ती कराया। नर्सिंग होम संचालक 17 अप्रैल तक महिला को भर्ती रखा। उससे उपचार के नाम पर रुपये ऐंठे। 18 अप्रैल को हालत बिगड़ने पर आपरेशन की बात छुपाते हुए कानपुर रेफर कर दिया। पितांबर ने पत्नी को कानपुर के अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टर ने खुलासा किया कि महिला का प्रसव का आपरेशन हो चुका है। उसी के कुछ देर बाद महिला की मौत हो गई। पितांबर लौटकर नर्सिंग होम पहुंचा। यहां संचालक मामला तूल पकड़ता देख भाग निकला। नर्सिंग होम को उपचार में लापरवाही बरतने के मामले में सील किया गया है।
बिना मापदंड के नर्सिंग होम संचालित
जिले भर में अवैध तरीके से नर्सिंग होम संचालित हो रहे हैं। पिछले तीन दिनों में शिकायत पर ही शांति नगर स्थित शांति मिशन और शगुन नर्सिंग होम को बिना मापदंड व डॉक्टर के न होने पर सीज किया जा चुका है। इससे पहले खागा में भी ऐसी कार्रवाई हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें