फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: खांसी, बुखार के साथ त्वचा रोग मरीजों की संख्या बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- 13- जिला अस्पताल में शनिवार को इलाज के लिए मरीजों की भीड़
विज्ञापन

- शनिवार को 1127 मरीजों ने इलाज के बनवाए पर्चे
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। मौसम बदलने से त्वचा रोग के मरीजों की संख्या में वृद्धि हो गई है। खासतौर पर फंगल इंफेक्शन बढ़ रहा है। इसके अलावा वायरल बुखार के मरीज भी कॉलेज की ओपीडी में अधिक पहुंच रहे हैं। आमतौर पर त्वचा रोग की ओपीडी 60 से 70 तक रहती थी। अब यह बढ़कर 120 से 150 के पार तक पहुंच रही है। वहीं बुखार, खांसी के मरीजों की संख्या बढ़ गई है।
शनिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 1127 पर्चे बने। जहां त्वचा रोगियों की संख्या 156 रही। डॉ. सुरेश चंद्र राजवंशी ने बताया कि पिछले कुछ दिन से त्वचा रोग के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। इनमें काफी मरीज फंगल इंफेक्शन के हैं। साफ-सफाई पर ध्यान न देने के कारण यह अधिक होता है। बदलते मौसम में ज्यादा साफ-सफाई की जरूरत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिजीशियन डॉ. पवन बाजपेई ने बताया कि ओपीडी में इस समय 120 से लेकर 140 मरीज वायरल बुखार के आ जाते हैं। सीएमएस डॉ. पीके सिंह ने बताया कि मौसम में बदलाव से वायरल बुखार बच्चों को बीमार कर रहा है। 70 से 80 बच्चे वायरल बुखार के रोगी आ जाते हैं। कुल मिलाकर ओपीडी में खांसी बुखार पीड़ित 600 के पार पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें