फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: अब झींझक में रुकेगी सुबेदारगंज-देहरादून एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। शहर के रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली सुबेदारगंज-देहरादून एक्सप्रेस (14113/14114) का अब झींझक स्टेशन पर भी ठहराव होगा। इससे शहर से सीधे झींझक जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी। उत्तर मध्य रेलवे के पीआरओ अमित मिश्रा ने बताया कि सुबेदारगंज स्टेशन से चल कर देहरादून जाने वाली ट्रेन अब दो मिनट के लिए झींझक स्टेशन पर भी रुकेगी। (संवाद)
विज्ञापन

-
रेल कर्मियों के लिए लगेगा यूएमआईडी कार्ड कैंप
फतेहपुर। रेलवे बोर्ड के निर्देश पर सभी सेवारत और सेवानिवृत रेल कर्मचारियों को चिकित्सा सुविधा ऑनलाइन पोर्टल एचएमआईएस के माध्यम से दी जा रही है। इस सुविधा का लाभ लेने के लिए कर्मचारियों के पास यूएमआईडी कार्ड होना आवश्यक है। कार्ड बनाने के लिए प्रयागराज मंडल कार्यालय परिसर में (सिंगल विंडो सेल) 28 नवंबर से 15 दिसंबर तक कैंप का आयोजन किया जा रहा है। पीआरओ अमित मिश्रा ने बताया कि कैंप में पहुंच कर सभी कर्मचारी अपनी समस्या का समाधान करा सकते हैं। साथ ही नया यूएमआईडी कार्ड बनवा सकते हैं। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें